सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर-शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर क्षेत्र के दर्जनों मां दुर्गा पांडालों में पहुंचे शहर चेयरमैन ने माथा टेक नगर क्षेत्र की समृद्धि और नगरवासियों के खुशहाली की कामना आदि शक्ति जगत जननी मां दुर्गा से की।नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने नगर के विभिन्न स्थानों पर सजे पांडालों में पहुंच माता के पट खोल उनका आशीर्वाद लेने के साथ पूरे नगर क्षेत्र एवं दुर्गा पूजा पंडालो के आस पास विशेष सफाई के लिए किया मातहतों को निर्देशित किया।शहर के विभिन्न स्थानों बगहिया,मड़या, बरदहिया, भिटवा, बेलदारी टोला, बरई टोला, गोला बाज़ार, उसका, रामनगर कालोनी, माली टोला, औधौगिक नगर, पटखौली,डीघा सहित अन्य कई स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालो में माँ दुर्गा के पट खोल कर शहर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने नगर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के साथ जग कल्याण की कामना की।उन्होंने दुर्गा पूजा और दशहरा के पावन पर्व पर नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है, यह माना जाता है की महिषासुर नामक असुर राजा ने स्वर्ग में देवताओं पर आक्रमण कर दिया था। वह बहुत ही शक्तिशाली था और उसे कोई भी हरा नहीं सकता था। उस समय स्वर्ग के देवताओं को महिषासुर के प्रकोप से बचाने के लिए ब्रम्हा, विष्णु, और शिव के द्वारा एक आंतरिक शक्ति का निर्माण किया गया जिसका नाम दुर्गा रखा गया। देवी दुर्गा को आंतरिक शक्तियां प्रदान की गयी थी जिससे की वे महिषासुर का वध कर सके। माँ दुर्गा ने पूरे दस दिनों तक महिषासुर से युद्ध किया और दसवें दिन उसे मार डाला। दसवें दिन को दशहरा या विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि रामायण के अनुसार भगवान राम ने रावण को मारने से पहले माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चंडी पूजा की थी। दुर्गा पूजा के दसवें दिन भगवान राम ने रावण को मारा इसलिए इस दिन को हम विजय दशमी के नाम से भी जानते हैं। दुर्गा पूजा उत्सव को अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।इस दौरान उन्होंने नगर एवं दुर्गा पूजा पंडालो के आस-पास सफाई के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया और चेतावनी दी कि कही से भी कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

नगर की समृद्धि और खुशहाली के लिए चेयरमैन “श्याम” ने मां अम्बे से की कामना

Leave a Reply

error: Content is protected !!